![](https://dailylivekhabar.com/wp-content/uploads/2024/05/film1.webp)
पूरे भारत में चल रहे लोकसभा चुनावों के बीच, हमने चुनाव और राजनीति पर केंद्रित भारतीय फिल्मों की एक नई लिस्ट तैयार की है। ये फिल्में जो भारतीय लोकतंत्र की जटिल दुनिया में उतरती हैं, राजनीतिक और सामाजिक गतिशीलता के सार को पकड़ती हैं।इनमें से कुछ सभी तरह के जॉनर हैं जैसे कि पॉलिटिकल के साथ-साथ थ्रिलर, ड्रामा और एक्शन, डायलॉग्स और दमदार मैसेज के साथ ये फिल्म की लिस्ट तैयार की गई है।
1. Jawan (Hindi) IMDB – 7.0
शाहरुख खान, नयन थारा और एटली द्वार निर्देशित फिल्म जवान जो इस साल आई थी ये फिल्म एक्शन और थ्रिलर से भरपूर थी। इसमें शाहरुख खान डबल रोल में नजर आये थे। ये फिल्म बहुत बड़ी हिट थी। इसमें एक सीन है जो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें शाहरुख खान का मोनोलॉग है कि हमारे एक वोट में कितनी ताकत है। कैसे हमारा एक वोट सब कुछ बदलने की ताकत रखता हैं।
2. Sarkar (Tamil) IMDB – 6.7
विजय थलापति जो एक बहुत बिजनेसमैन हैं जो बहार से भारत वोट डालने के लिए आया होता हैं और जब वो वोट देने जाता हैं तो उसे पता चलता हैं कि किसी और ने पहले ही उसके नाम पर वोट डाल दिया है, जिसके बाद, वह अपने निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव परिणाम पर रोक लगाने के लिए तमिलनाडु राज्य चुनाव आयोग से संपर्क करता है। यहाँ उसे दो भ्रष्ट राजनेता का पता चलता हैं की उन्होंने मतदान मैं धांधली की हैं। यह फिल्म फर्जी मतदान, इससे जुड़े भ्रष्टाचार की गहरी जड़ों और राजनीतिक दलों के मुद्दों पर गहराई से प्रकाश डालती है जो अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।
3. Leader (Telugu) IMDB – 8.0
Leader 2010 की भारतीय तेलुगु भाषा की राजनीतिक ड्रामा फिल्म है, जो शेखर कम्मुला द्वारा लिखित और निर्देशित है। यह Rana Daggubati की पहली फिल्म हैं। कहानी मैं अर्जुन प्रसाद (दग्गुबाती) पर आधारित है जो अपने मृत पिता के बाद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बनते हैं और राजनीतिक व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार से लड़ने के उनके संघर्ष पर आधारित है।