Saturday, 27 July 2024
Trending
फ़ूड

Five Unique Ways: कच्चे आम का उपयोग इन 5 तरीकों से करें – जो गर्मियों में आपकी सेहत को तंदुरस्त रखेगा

ये समय है कि हम एक आम के बारे में बात करें – हाँ, वह भी कच्चे आम के बारे में! यह गर्मियों का सिर्फ एक फल ही नहीं है, बल्कि यह एक पूरी शक्ति का खजाना है। इसका स्वाद न तो कोई विवाद कर सकता है और न ही इसकी सेहत के लाभों को। तो चलिए, हम आपको ऐसे 5 अनोखे तरीके बताते हैं जिनसे आप कच्चे आम को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। तो, क्या आप तैयार हैं जानने के लिए कि आप कच्चे आम से क्या-क्या बना सकते हैं?

आम का मौसम फिर से हमें अपनी खुद की आंखों से देखने का मौका दे रहा है। बाजारों में सब्जी और फलों की खोज में जिन्हें ढूंढ़ते हैं, वहां कच्चे आम की खुशबू और स्वाद को न केवल महसूस किया जा सकता है, बल्कि उनके सेहतमंद गुणों का भी आनंद लिया जा सकता है। इसलिए, आपको इस मौसम में डाइट में कच्चे आम को शामिल करना चाहिए। इससे आपको न केवल नए स्वाद का आनंद मिलेगा, बल्कि आपको सेहत के फायदे भी मिलेंगे। कच्चे आम में विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन ई, और कैल्शियम का समृद्ध स्त्रोत है। इसके साथ ही, यह फाइबर और फॉस्फोरस का भी अच्छा स्रोत है। तो इस खास मौसम में, कच्चे आम को खाना आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।

कच्चे आम से किन-किन व्यंजनों कि बनावट कि जा सकता है?

1. Raw Mango Panna:- गर्मियों में कच्चे आम का पन्ना सबसे ज्यादा टेस्टी लगता है। ये आम पन्ना न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है बल्कि आपकी सेहत को भी बेहतर बनाता है। कच्चे आम का पन्ना पीने पेट, पाचन और लू लगने का खतरा कम होता है। आप अमिया से आसानी से पन्ना बना सकते हैं।

2.Raw Mango Launji:- कच्चे आम को कुछ लोग कैरी भी कहते हैं। कैरी का इस्तेमाल लौंजी बनाने के लिए किया जा सकता है। ये ऐसी सब्जी है जिसे एक बार खाएंगे तो फिर बार-बार खाने का मन करेगा। ये इतनी टेस्टी लगती है कि आप 1-2 रोटी फालतू खा सकते हैं। आम को लौंजी बनाकर आप काफी दिनों तक स्टोर कर सकते हैं।

3.Raw Mango Chutney:- कच्ची अमिया की चटनी शायद आपने न खाई हो। आप इससे मीठी और हल्की खट्टी दो तरह की चटनी बनाकर खा सकते हैं। सौंफ, गुड़ और नमक, मिर्च के साथ पीसकर आप मीठी चटनी बना सकते हैं। वहीं खट्टी चटनी को पुदीना के साथ बनाते हैं।

4.Make jam from raw mango:- इन दिनों मार्केट में मिलने वाले जैम की जगह आप कच्चे आम से घर में जैम तैयार कर सकते हैं। जैम बनाने के लिए आम को छील लें और फिर गुठली हटाकर टुकड़ों में काट लें। इन्हें पानी में उबालकर थोड़ी देर चीनी डालकर पकाएं और फिर मैश कर दें। इसे ब्रेड या रोटी के साथ खाएं।

5.Raw Mango Pickle:- आप चाहें तो कच्चे आम से ताजा अचार बनाकर भी खा सकते हैं। अगर आपको लंबे समय तक अचार को स्टोर नहीं करना है तो इंस्टेंट अचार बनाकर भी खा सकते हैं। इन दिनों आने वाला आम ज्यादा खट्टा नहीं होता है। इससे आसानी से अचार बनाकर खाया जा सकता है।

Become a Trendsetter With DailyLiveKhabar

Newsletter

Streamline your news consumption with Dailylivekhabar's Daily Digest, your go-to source for the latest updates.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *