Sunday, 8 September 2024
Trending
देश दुनिया

अपनी समस्या के अनुसार 1 मुखी से लेकर 14 मुखी रुद्राक्ष धारण करें और जानें इसके फायदे

rudraksh1

रुद्राक्ष एक ऐसी चीज हैं जो भगवान शिव के साथ जुड़ी हुई हैं और ये हमारे सनातन धर्म का अभिन्न अंग हैं। आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे कि कैसे 1 मुखी से लेकर 14 मुखी तक रुद्राक्ष मिलते हैं और हम कोनसा रुद्राक्ष अपनी समस्या के अनुसार धारण करके जल्दी ही अपनी समस्या से छुटकारा पाएं।

जानिए कैसे हुई रुद्राक्ष की उत्पत्ति


रुद्राक्ष की उत्पत्ति शिव की आंखों से गिरे आंसुओं से हुई। यह हर तरह की समस्याओं को दूर करने की क्षमता रखता है। ऐसा माना जाता है कि रुद्राक्ष जितना छोटा होता है, वह उतना ही अधिक शक्तिशाली होता है। यह सफलता, धन और सम्मान पाने में मदद करता है। इससे बीमारी से राहत मिलती है। रुद्राक्ष मनोकामना पूर्ण करता है।

एकमुखी रुद्राक्ष धारण करने का फायदे ये हैं की एकमुखी रुद्राक्ष भगवान शिव का ही एक रूप है। इसे धारण करने से धन और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इससे अशुभ फलों से भी राहत मिलती है।

दो मुखी रुद्राक्ष धारण करने का फायदे ये हैं की दो मुखी रुद्राक्ष को शिव का अर्धनारीश्वर स्वरूप कहा जाता है, जो शिव और पार्वती का ही स्वरूप है। इसे धारण करने से मान-सम्मान और मोक्ष की प्राप्ति होती है। यह कई बीमारियों को भी दूर करता है।

तीन मुखी रुद्राक्ष धारण करने का फायदे ये हैं की तीन मुखी रुद्राक्ष को ब्रह्मा, विष्णु और महेश का स्वरूप माना जाता है। विद्या प्राप्ति के लिए इसे धारण करना सर्वोत्तम माना जाता है। कहा जाता है कि तीन मुखी रुद्राक्ष पहनने से Blood प्रेशर भी नियंत्रित रहता है।

चार मुखी रुद्राक्ष धारण करने का फायदे ये हैं की चार मुखी रुद्राक्ष को भगवान ब्रह्मा का स्वरूप माना जाता है। धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति के लिए इस रुद्राक्ष को धारण करना चाहिए।

पंच मुखी रुद्राक्ष धारण करने का फायदे ये हैं की पंच मुखी रुद्राक्ष अच्छे स्वास्थ्य, दर्द, पीड़ा से राहत के लिए पहना जाता है। लीवर की समस्या से पीड़ित लोगों को पंच मुखी वाला रुद्राक्ष पहनने से लाभ होता है।

छह मुखी रुद्राक्ष धारण करने का फायदे ये हैं की छह मुखी रुद्राक्ष को भगवान कार्तिकेय का स्वरूप माना जाता है। सभी पापों से छुटकारा पाने के लिए छह मुखी वाला रुद्राक्ष पहनना शुभ माना जाता है। काम, क्रोध, लोभ, मोह आदि पर नियंत्रण के लिए इसे उत्तम माना गया है। इससे आत्म-विश्वास भी बढ़ता है।

सात मुखी रुद्राक्ष धारण करने का फायदे ये हैं की सात मुखी रुद्राक्ष धन में वृद्धि करता है। ऐसी समस्याओं से पीड़ित लोगों को मृत्यु की स्थिति में सात मुखी रुद्राक्ष पहनना चाहिए।

आठ मुखी रुद्राक्ष धारण करने का फायदे ये हैं की आठ मुखी रुद्राक्ष को भगवान गणेश और बटुक भैरव का स्वरूप माना जाता है। लंबी उम्र के लिए इसे धारण करना शुभ माना जाता है। इसे धारण करने से मान-सम्मान बढ़ता है। साथ ही जीवन में आने वाली बाधाएं भी दूर होती हैं।

नौ मुखी रुद्राक्ष धारण करने का फायदे ये हैं की नौ मुखी रुद्राक्ष को भैरव और भगवती दुर्गा माता का स्वरूप माना जाता है। नौ मुखी रुद्राक्ष धारण करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसे धारण करने से व्यक्ति में वीरता, साहस, धैर्य और पराक्रम जैसे गुणों का विकास होता है।

दस मुखी रुद्राक्ष धारण करने का फायदे ये हैं की दस मुखी रुद्राक्ष को भगवान विष्णु का स्वरूप माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि दस मुखी रुद्राक्ष पहनने से उन लोगों को कुछ लाभ मिलता है जो संतान प्राप्ति का प्रयास कर रहे हैं। इससे सभी बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि बढ़ती है।

ग्यारह मुखी रुद्राक्ष धारण करने का फायदे ये हैं की ग्यारह मुखी रुद्राक्ष साक्षात रुद्र का स्वरूप माना जाता है। इस रुद्राक्ष को धारण करने वाला जो भी कार्य करता है उसमें उसे निश्चित सफलता और विजय मिलती है।

बारहमुखी रुद्राक्ष धारण करने का फायदे ये हैं की बारहमुखी रुद्राक्ष सभी बाधाओं को दूर करने वाला माना जाता है। यह कई असाध्य रोगों में लाभकारी है। इससे सूर्य जनित रोग ठीक हो जाते हैं ऐसा माना जाता है।

तेरह मुखी रुद्राक्ष धारण करने का फायदे ये हैं की तेरह मुखी रुद्राक्ष को इन्द्र का स्वरूप माना जाता है। यह धन, सौभाग्य और इच्छाओं की पूर्ति लाता है।

चौदहमुखी रुद्राक्ष धारण करने का फायदे ये हैं की चौदहमुखी रुद्राक्ष को हनुमानजी का स्वरूप माना जाता है। इसे कल्याणकारी, सभी पापों का नाश करने वाला और संकटों से मुक्ति दिलाने वाला माना जाता है।

Other News:


Become a Trendsetter With DailyLiveKhabar

Newsletter

Streamline your news consumption with Dailylivekhabar's Daily Digest, your go-to source for the latest updates.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *