Saturday, 27 July 2024
Trending
देश दुनिया

अगर आप किसी जरूरी काम से जा रहे हैं तो अपनी राशि के अनुसार कौन से रंग के कपड़े पहनें।

luckycolor-zodiacsign

अगर आप किसी जरूरी काम से बाहर जा रहे हैं जैसे कि इंटरव्यू देनें और अपने लिए लड़की या लड़का देखने तो आप अपनी राशि के अनुरूप शुभ रंग के कपड़े पहनकर जाएं तो आप अपने काम में सफल होने के योग और भी बढ़ जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में नौ ग्रहों के नौ प्रमुख रत्न निर्धारित किये गये हैं। जिसे आप अपने अनुसार पहनकर अपने जीवन मैं आगे बढ़ सकते हैं।

जिसके अनुसार सूर्य के लिए माणेक , चंद्रमा के लिए मोती, मंगल के लिए मूंगा, बृहस्पति के लिए पुखराज, शुक्र के लिए हीरा, बुध के लिए पन्ना, शनि के लिए नीलम, राहु के लिए गोमेद और केतु के लिए लसनिया का प्रयोग करने की बात कही गई है। ज्योतिषियों द्वारा जातक की कुंडली के ग्रहों की गणना के बाद उसके अनुसार ही रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है, लेकिन कई जातक ऐसे भी होते हैं जो रत्न धारण करने में सक्षम नहीं होते हैं।

रत्न खरीदने में सक्षम न होने के कारण वे रत्न की अंगूठी बनवाकर नहीं पहन सकते। ऐसा नहीं है कि रत्नों के अलावा कोई उपाय नहीं है। रत्न न पहनने का भी एक उपाय है। उनका उपाय खोजा है। जो लोग जातक रत्न पहनने में असमर्थ हैं वे उस रत्न के रंग का अधिक से अधिक प्रयोग करके अपनी समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

ग्रहों के अनुसार शुभ रंग


ग्रहों के रंग के अनुसार भी रंगों का प्रयोग किया जा सकता है। जैसे सूर्य और मंगल के लिए लाल रंग, चंद्रमा और शुक्र के लिए सफेद रंग, बृहस्पति के लिए पीला रंग, बुध के लिए हरा रंग, शनि महाराज के लिए काला रंग और छाया ग्रह राहु-केतु के लिए गहरा रंग जीवन में अनुकूलता ला सकता है

राशि के अनुसार शुभ रंग का चयन आपके लिए शुभ रहेगा। इन रंगों का उपयोग आप कपड़ों, कमरे की दीवारों या अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं में कर सकते हैं।

मेष : इस स्वामी ग्रह मंगल है और इसका शुभ रंग लाल है। लाल रंग प्रेम और ऊर्जा का प्रतीक है।

वृषभ: इस राशि के लिए सफेद व हल्का नीला रंग शुभ है। यह जातक में आशावाद जगाता है।

मिथुन: हरा रंग शुभ माना जाता है। इससे जातक की उदासी दूर होती है और मन सकारात्मक विचारों से भर जाता है।

कर्क: इनके लिए शुभ रंग सफेद है। यदि सफेद रंग पर चांदी की चमक की झलक हो तो यह बहुत शुभ होता है। यह मन की भावनाओं को नियंत्रित करता है।

सिंह: इस जातक के लिए गहरा लाल, नारंगी, पीला और सुनहरा रंग लाभकारी माना जाता है।

कन्या: इनके लिए हरा और नीला रंग शुभ है। नीला रंग जातक को शक्तिशाली बनाता है।

तुला: सफेद व हल्का पीला रंग शुभ है। इससे सुख, शांति और संतुष्टि मिलती है।

वृश्चिक: लाल व मैरून रंग शुभ है। जो कठिन परिस्थितियों से निकलने का रास्ता दिखाता है

धन: इन जातकों के लिए पीला रंग भाग्यशाली है। इससे सुख और शांति मिलती है।

मकर और कुंभ: इन राशियों के स्वामी शनि महाराज हैं। इसलिए इनके लिए काला और नीला रंग शुभ माना जाता है।

मीन: इन राशियों के लिए पीला रंग बहुत ही शुभ मन जाता हैं।

Other News


Become a Trendsetter With DailyLiveKhabar

Newsletter

Streamline your news consumption with Dailylivekhabar's Daily Digest, your go-to source for the latest updates.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *