Saturday, 27 July 2024
Trending
फ़ूड

सुबह के नाश्ते में बना सकते हैं आप भी हेल्दी और स्वादिस्ट Curd-Apple Toast जाने इसे तैयार करना है बहुत ही आसान

जब आपका मन न करे ब्रेकफास्ट या शाम को छोटी भूख से छुटकारा पाने का, तो एक सरल विकल्प है – कर्ड-एप्पल टोस्ट। इसे बनाना बहुत ही आसान है।

ब्रेकफास्ट में अगर कर्ड-एप्पल टोस्ट को परोस दिया जाए तो बच्चों के चेहरे खिल उठते हैं। मुंह में पानी लाने वाली इस डिश का स्वाद काफी पसंद किया जाता है। हेल्दी ब्रेकफास्ट के तौर पर भी कर्ड-एप्पल टोस्ट को बनाकर खाया जा सकता है। बहुत से लोग चाहते हैं कि उनका नाश्ता हेल्दी हो लेकिन साथ ही स्वाद से भी भरपूर रहे हैं। ऐसे में सेबफल से तैयार होने वाला कर्ड-एप्पल टोस्ट एक परफेक्ट रेसिपी हो सकती है। कम सामग्री में ही कर्ड-एप्पल टोस्ट को आसानी से तैयार किया जा सकता है। इसे बनाने में बहुत ज्यादा वक्त भी नहीं लगता है।

जब कभी सुबह ब्रेकफास्ट बनाने का दिल न हो या शाम को लगने वाली छोटी-मोटी भूख मिटाने का ऑप्शन न समझ आ रहा हो, तो ट्राई कर सकते हैं कर्ड-एप्पल टोस्ट।

कर्ड-एप्पल टोस्ट की रेसिपी को आपने अगर अब तक घर पर ट्राई नहीं किया है तो हमारी बताई विधि की मदद से आप बेहद आसानी से इसे बना सकते हैं। बच्चों के लंच बॉक्स के लिए भी कर्ड-एप्पल टोस्ट एक शानदार फूड डिश हो सकती है। आइए जानते हैं कर्ड-एप्पल टोस्ट बनाने की रेसिपी।

सामग्री 

  • 1 कप हंग कर्ड
  • 4-5 मल्टी ग्रेड ब्रेड
  • 1 सेब, 2 बड़े चम्मच फ्रेश क्रीम
  • 5-6 अखरोट दरदरे पिसे हुए
  • 1/4 कप शहद
  • 2 चुटकी दालचीनी का पाउडर

विधि 

  • सेब को छीलकर स्लाइस कर लें।
  • दही में क्रीम, अखरोट, शहद और दालचीनी पाउडर मिलाकर स्प्रेड तैयार करें।
  • ब्रेड के स्लाइस पर दही का स्प्रेड लगाएं।
  • सेब के स्लाइस सेट करें और परोसें।

Become a Trendsetter With DailyLiveKhabar

Newsletter

Streamline your news consumption with Dailylivekhabar's Daily Digest, your go-to source for the latest updates.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *