Sunday, 8 September 2024
Trending
देश दुनिया

वेंकैया नायडू, मिथुन चक्रवर्ती, उषा उथुप, राम नाइक को दिल्ली मैं पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती. द्रौपदी मुर्मू ने आज राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में भव्यता के साथ आयोजित वर्ष 2024 के लिए 3 पद्म विभूषण, 8 पद्म भूषण और 55 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए।

इस अवसर पर भारत के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़, प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला, केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह, केंद्र के कई मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। समारोह के बाद, केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री, श्री अमित शाह और अन्य केंद्रीय मंत्रियों ने नई दिल्ली में गृह मंत्री द्वारा अपने आवास पर आयोजित रात्रिभोजन में पद्म पुरस्कार विजेताओं के साथ बातचीत की।

इस बार 2024 के लिए 5 लोगों को पद्म विभूषण, 17 लोगों को पद्म भूषण और 110 लोगों को पद्म श्री से सम्मानित करने का ऐलान किया गया है. इनमें से कुछ शख्सियतों को आज के समारोह में सम्मानित नहीं किया जा सका, उन्हें अगले सप्ताह सम्मानित किया जाएगा।

पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, बिंदेश्वर पाठक (मरणोपरांत) और पद्मा सुब्रमण्यम को पद्म विभूषण प्रदान किया। बिंदेश्वर पाठक की पत्नी अमोला पाठक ने पुरस्कार ग्रहण किया.

पद्म भूषण से सम्मानित किया गया


इसके बाद अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, गायिका उषा उत्थुप, गुजरात के प्रसिद्ध चिकित्सक डाॅ. तेजस पटेल, और सीताराम जिंदल सहित कई लोगों को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान पाने के बाद उषा उथुप और मिथुन चक्रवर्ती ने क्या कहा?


पद्मश्री से सम्मानित किया गया


In 2024, India’s President confers Padma Vibhushan, Padma Bhushan, and Padma Shri awards. Explore the official list here: 🏅 Official List of Padma Awards 2024

Other News:


Become a Trendsetter With DailyLiveKhabar

Newsletter

Streamline your news consumption with Dailylivekhabar's Daily Digest, your go-to source for the latest updates.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *