Sunday, 8 September 2024
Trending
देश दुनिया

इस Father’s Day पर पिता को याद करने के लिए दिल को छू लेने वाले गानों की लिस्ट

एक बच्चे का पहला सुपरहीरो उसका पिता होता है। पिता अक्सर अपने बच्चों के प्रति कम भावुक होते हैं, लेकिन अंदर ही अंदर वे हमेशा अपने बच्चों के बारे में चिंतित रहते हैं। वे बच्चों का पिछला सहारा बनते हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। बच्चों की खुशियों मैं ही उनकी ख़ुशी होती हैं।

16 जून को Father’s Day है, वैसे तो एक पिता के लिए कोई एक दिन काफी नहीं होता, लेकिन एक बच्चे के लिए हर दिन फादर्स डे होता है। तो आइए आज हम पापा के ऊपर बने गाने को याद करके फादर्स डे मनाएं। बॉलीवुड में भी पिता को प्रमुख स्थान दिया गया है, ऐसी कई फिल्में हैं जिनमें पिता-बच्चे की भावनाएं केंद्र में हैं। फिल्मों के अलावा ऐसे कई गाने हैं जिनमें पिता के प्रति प्रेम झलकता है।

1. पापा मेरी जान….

फ़िल्म: एनिमल (2023)

गायक: सोनू निगम

एनिमल का यह गाना जो रणबीर कपूर और उसके पिता के प्रति प्रेम दिखता हैं जिसमे पिता और पुत्र के बिच के प्यार और उनके प्रति उनकी सोच को दर्शाते हैं।

2. मुड़के न देखो दिलबरों….

फ़िल्म: राज़ी (2018)

गायक: हर्षदीप कौर, विभा सैफ, शंकर महादेवन

आलिया भट्ट की फिल्म ‘राजी’ का यह गाना बाप बेटी के रिश्ते को शानदार तरीके से दर्शाता है। यह गाना एक बेटी की मनोदशा का वर्णन करता है जब वह शादी के बाद अपने पिता का घर छोड़ देती है।

3. पप्पा जल्दी आ जाना, सात समंदर पार से…

फ़िल्म: तकदीर (1967)

गायक: लता मंगेशकर, सुलक्षणा पंडित, उषा खन्ना

यह सदाबहार गाना पिता और बेटी के बीच प्यार की भावना को व्यक्त करता है। विदेश गए अपने पिता से मिलने का इंतजार कर रही बेटियां अपने पिता को याद करते हुए ये गाना गाती हैं।

4. पापा मेरे पापा

फ़िल्म: मैं ऐसा ही हूं (2005)
गायक: सोनू निगम, श्रेया घोषाल, बेबी अपर्णा, समीर, हिमेश रेशमिया

इंद्रनील, एक ऑटिस्टिक सिंगल फादर है, जो अपनी बेटी गुनगुन के साथ रहता है। जब गुनगुन के दादा उसकी कस्टडी लेने आते हैं, तो इंद्रनील को कोर्ट में यह साबित करना होता है कि वह अपनी बेटी की देखभाल कर सकता है। यह इमोशनल गाना आता हैं।

4. पिता से नाम है तेरा, पिता पहचान तेरी…

फ़िल्म: बोस (2013)
गायक सोनू निगम, मीत ब्रदर्स, संजय मिश्रा

फिल्म में अक्षय कुमार अपने पिता का प्यार पाने और उन्हें गौरवान्वित करने के लिए संघर्ष करते हैं।

5. चलो जानें दो, अब छोड़ो भी …

फ़िल्म: भूतनाथ (2008)
गायक: अमिताभ बच्चन, जूही चावला, जावेद अख्तर

बच्चों की पसंदीदा फिल्म ‘भूतनाथ’ के गाने ‘चलो जाने दो…’ में पिंकू को भूतनाथ (अमिताभ बच्चन) से प्यार हो जाता है। तब भूतनाथ उसे समझाने के लिए यह गाना गाता है। मजेदार बात ये है कि इस गाने को अमिताभ बच्चन ने गाया है। इस फिल्म मैं अमिताभ बच्चन का बेटा उन्हें छोड़ कर विदेश चला जाता हैं। और उसके पीछे वे मर जाते हैं और उनकी आत्मा उनके घर मैं भटकती हैं।

6. पापा की परी हुं मैं…

फ़िल्म: मैं प्रेम की दीवानी हुं (2003)
गायक: सुनिधि चौहान

जब से यह गाना आया हैं उसके बाद से सोशल मीडिया पर ‘पापा की परी’ पर कई मीम्स देखने को मिल रहे हैं। और लोग उसके ऊपर कई लोगो को चिढ़ाते हैं और मस्ती करते हैं। फिल्म मैं यह गाना पिता की लाडली बेटी कॉलेज के वार्षिक समारोह में अपने पिता के साथ अपने रिश्ते को दिखाती है।

7. ओ मेरे पापा ध ग्रेट…

फ़िल्म: पापा ध ग्रेट (2000)
गायक: उदित नारायण, आदित्य नारायण

यह पूरी फिल्म पिता और पुत्र के बारे में है। और इस गाने में भी बेटा अपने स्कूल फंक्शन में पिता के प्रति अपने प्यार का इजहार करता है। पिता-पुत्र पर फिल्माए गए इस गाने को पिता-पुत्र गायक जोड़ी उदित नारायण और आदित्य नारायण ने गाया है।

8. तुझसे नाराज़ नहीं ज़िंदगी….

फ़िल्म: मासूम (1983)
गायक: अनूप घोषाल, आर.डी. बर्मन, गुलज़ार

“तुझसे नाराज़ नहीं ज़िंदगी” एक मार्मिक और भावनात्मक गीत है जो प्रेम, क्षमा और रिश्तों की जटिलताओं, खासकर माता-पिता और बच्चे के बीच के विषयों को व्यक्त करता है। यह गीत एक पिता की भावनाओं को खूबसूरती से दर्शाता है जो अपने बेटे के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त करता है, यह संदेश देता है कि किसी भी मतभेद या कठिनाइयों के बावजूद, जीवन उससे नाराज़ नहीं है।

9. पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा…

फ़िल्म: कयामत से कयामत तक (1988)
गायक: उदित नारायण, आनंद मिलिंद, मजरूह सुल्तानपुरी

‘पापा कहते हैं…’ गाना बच्चे के प्रति पिता की अपेक्षाओं के बारे में बात करता है। यह दो पीढ़ियों की सोच को दर्शाता है. पिता चाहते हैं कि बेटा प्रोफेशनली स्थापित हो और बड़ा नाम कमाए, लेकिन बेटे का लक्ष्य कुछ और ही है।

10. पापा मेरे पापा…

फ़िल्म: घर का चिराग (1989)

गायक: मोहम्मद अज़ीज़, सारिका कपूर, अंजान, बप्पी लहरी

अपने बेटे को खोने के बाद, अमीर व्यापारी कुमार अपनी कॉलेज की प्रेमिका किरण के बच्चे को गोद ले लेता है, इस बात से अनजान कि लड़के का असली पिता रवि जीवित है। पाँच साल बाद, उनकी ज़िंदगी टकराती है, रहस्य उजागर होते हैं और पिता होने के बंधन की परीक्षा होती है।

11. पा पा पगली….

फ़िल्म: चाल जीवी लइए (2019)
गायक: सोनू निगम, सचिन-जिगर, निरेन भट्ट

अपने पिता की स्वास्थ्य सलाह को नज़रअंदाज़ करते हुए, आदित्य को तब होश आता है जब बिपिन को एक लाइलाज बीमारी का पता चलता है। अनिच्छा से उनके साथ तीर्थयात्रा पर जाते हुए, विपरीत परिस्थितियों से गुज़रते हुए उनकी यात्रा उनके रिश्ते को मज़बूत करती है। केदारनाथ की उनकी यात्रा बिपिन की अंतिम इच्छा को पूरा करती है, जिससे उनके पिता-पुत्र के बीच का मार्मिक रिश्ता और मज़बूत होता है।

12. विदाई नी आ वासमी वेला…

फ़िल्म: मने लई दे ने नवरंग चुंदडी (2019)
गायक: साधना सरगम, अरविंद बारोट, जशवंत गंगानी

हितेन कुमार की फिल्म ‘मने लई दे ने नवरंग चुंदडी’ का यह गाना बाप बेटी के रिश्ते को शानदार तरीके से दर्शाता है। यह गाना एक बेटी की मनोदशा का वर्णन करता है जब वह शादी के बाद अपने पिता का घर छोड़ देती है।

13. तेरी लाड़की मैं…

गुजराती लोकगीत
गायक: तनिष्का संघवी, कीर्तिदान गढ़वी, रेखा भारद्वाज

लाडकी शब्द बेटी को संबोधित करने का एक प्यारा तरीका है।इस गीत को जब लड़की शादी के बाद विदा होती हैं और उसकी याद मैं और ये गीत गुजरात का प्रख्यात लोकगीत हैं। एक पिता और उसकी बेटी के बीच एक खूबसूरत बातचीत को इस गीत मैं केंद्रित किया गया है। यह उनके अनोखे बंधन और एक लड़की के बड़े होकर एक महिला बनने के सफ़र का जश्न है।

14. नानकू प्रेमथो…

फ़िल्म: नानकू प्रेमथो (2016)
गायक: देवी श्री प्रसाद, सागर

एक बिजनेसमैन के बेटे अभिराम को पता चलता है कि उसके पिता ने एक बार एक चालाक आदमी कृष्णमूर्ति कौटिल्य की वजह से अपनी सारी संपत्ति खो दी थी। वह कृष्णमूर्ति से बदला लेने और उसकी संपत्ति छीनने का फैसला करता है। उसी बीच यह गाना आता हैं और इस फिल्म का नाम भी यह गाने के बोल ‘नानकू प्रेमथो’ हैं। जो एक Telugu गीत हैं।

15. आरिरो…

फ़िल्म: देइवा थिरुमागल (2011)
गायक: हरिचरण, जी. वी. प्रकाश कुमार

कृष्णा, एक मानसिक विकलांग व्यक्ति है, जो अपनी छोटी बेटी नीला की कस्टडी के लिए लड़ता है। जब उसका ससुर उसकी बेटी को उससे दूर ले जाता है, तो वह वकील अनुराधा को अपना केस लड़ने के लिए राजी कर लेता है।

निर्देशक ए.एल. विजय ने कहा है कि यह फिल्म उनके चचेरे भाई की असल जिंदगी की कहानी पर आधारित है। विक्रम ने इस फिल्म में अपनी जान डाल दी है। आज भी लोग इसके गाने, कहानी और विक्रम की एक्टिंग की तारीफ करते हैं। जो एक Tamil गीत हैं।

16. मुधल नायगन…

फ़िल्म: Don (2022)
गायक: अनंतकृष्णन, अनिरुद्ध रविचंदर

एक कॉलेज स्टूडेंट की कहानी ऊपर बनी फिल्म है जिसमें कॉलेज लाइफ के लड़के और उसके प्रोफेसर से उसकी मुलाकात और उनके पिता का अपने बेटे के प्रति प्यार नहीं दिखा पाते और हमेशा लोगों के सामने उसको डांटते रहते हैं और मारते हैं।

लेकिन जब पिता के संघर्ष के बारे में मैं और उनकी मार के पीछे उनके प्रेम के बारे में मैं जब उसे पता चलता है तो तब बहुत देर हो जाती है क्योंकि उसके पिता अब नहीं रहे होते हैं और तब ये गाने में मैं उसके पिता के साथ उसके वो गुज़रे पल याद आते हैं। जो एक Tamil गीत हैं।

Become a Trendsetter With DailyLiveKhabar

Newsletter

Streamline your news consumption with Dailylivekhabar's Daily Digest, your go-to source for the latest updates.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *