Sunday, 8 September 2024
Trending
लाईफ स्टाइल

According to Vastu Shastra: तुलसी के पास न रखें ये वस्तुएं, अन्यथा सकारात्मक की जगह आने लगेंगे नकारात्मक परिणामे

तुलसी का धार्मिक और स्वास्थ्य दोनों ही दृष्टियों से अत्यधिक महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी की नियमित पूजा करने से घर में दरिद्रता नहीं आती। अगर आप तुलसी से जुड़े इन नियमों का पालन करते हैं, तो मां लक्ष्मी की कृपा आप पर सदैव बनी रहती है।

हिंदू धर्म में तुलसी की पूजा को देवी-देवताओं की पूजा के समान ही महत्वपूर्ण माना गया है। लगभग हर हिंदू घर में तुलसी का पौधा देखा जाता है और इसकी नियमित पूजा की जाती है। अगर आपके घर में भी तुलसी का पौधा है, तो कुछ वस्तुएं तुलसी के पास नहीं रखनी चाहिए। ऐसा न करने पर, अच्छे परिणाम की बजाय आपको नकारात्मक परिणामों का सामना करना पड़ सकता है।

पौराणिक कथाओं और मान्यताओं के अनुसार तुलसी का पौधा भगवान विष्णु का अत्यंत प्रिय है। तुलसी मां (Tulsi Ma) के रूप में इसकी पूजा की जाती है, और भगवान विष्णु की पूजा में भी तुलसी का विशेष महत्व है। इस कारण से घरों में तुलसी का पौधा अक्सर देखने को मिलता है। तुलसी के पौधे की विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है, और इसके आसपास कुछ वस्तुएं रखने से बचना चाहिए। ऐसा न करने पर तुलसी मां और भगवान विष्णु के नाराज होने का डर रहता है। आइए जानें, कौन-कौन सी वस्तुएं तुलसी के पौधे के पास नहीं रखनी चाहिए।

आस-पास ये चीजें न रखें

1.कांटे 

तुलसी का पौधा बहुत ही पवित्र और सौम्य होता है। इसमें स्वयं के कांटे नहीं होते हैं, इसलिए तुलसी के पास किसी और कांटेदार पौधे को नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी के पौधे के आसपास कांटेदार पौधे रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है और जीवन में कठिनाइयाँ भी उत्पन्न हो सकती हैं।

2.चप्पल-जूते 

तुलसी के पास किसी भी प्रकार के चप्पल-जूते नहीं रखने चाहिए, चाहे वे साफ हों, नए हों या गंदे हों। जूते-चप्पल तुलसी मां का अवमानना करने के समान है। इससे घर में दरिद्रता आ सकती है और सुख-समृद्धि में क्षति हो सकती है।

3.झाड़ू 

मां लक्ष्मी के संदर्भ में यह कहा जाता है कि शाम के समय अगर घर में झाड़ू लगाई जाए तो मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं या फिर झाड़ू का अनादर करने पर मां लक्ष्मी क्रोधित होती हैं। हालांकि, झाड़ू को तुलसी के पौधे के पास रखना भी अच्छा नहीं माना जाता है। इससे कहते हैं कि ऐसा करने पर घर में आर्थिक समस्याएं और कष्ट बढ़ सकते हैं।

4.कूड़ादान 

तुलसी के साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। कूड़ा या कचरा तुलसी के पास रखने से उसका आशीर्वाद हासिल करने की संभावनाएं कम हो सकती हैं। इससे तुलसी माता और भगवान विष्णु भी क्रोधित हो सकते हैं। वे लोग जो तुलसी के पास कूड़ेदान रखते हैं, उन्हें मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त नहीं हो सकती।

Become a Trendsetter With DailyLiveKhabar

Newsletter

Streamline your news consumption with Dailylivekhabar's Daily Digest, your go-to source for the latest updates.

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *