वास्तु शास्त्र और फेंगशुई शास्त्र में कई ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है जो जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाती हैं। वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करने से घर में हमेशा सुख समृद्धि बनी रहती है कभी भी पैसों की तंगी नहीं होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसी कई चीजे हैं जिन्हें घर में रखना शुभ माना जाता है।
इन्हीं में से एक है लाफिंग बुद्धा बहुत कहा जाता है कि घर में लाफिंग बुद्धा रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और खुशहाली आती है। लाफिंग बुद्धा की मूर्ति रखने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और हमेशा सुख शांति बनी रहती है।
लेकिन इस मूर्ति को रखने के दौरान कुछ नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए वरना इसका फायदा नहीं मिलता है, चलिए जानते हैं कि किन-किन नियमों का पालन करना चाहिए।
लाफिंग बुद्धा घर की खुशहाली तो बढ़ेगी ही, साथ ही आपका कॉन्फिडेंस लेवल भी बढ़ेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बहुत ही कमजोर है यानि आपका कॉन्फिंडेंस लेवल बहुत ही कम है।
अपना कॉन्फिंडेंस लेवल बूस्ट करने के लिये और अपनी निर्णय क्षमता को बढ़ाने के लिए घर में हंसते हुए बुद्धा की मूर्ति या तस्वीर आपको लगानी चाहिए।
वास्तु के अनुसार लॉफिंग बुद्धा रखने के नियम
बाजार में लाफिंग बुद्धा की अनेक प्रतिमाएं मिलती हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार धन की पोटली वाली प्रतिमा अधिक फायदेमंद मानी जाती है। यह प्रतिमा घर में आर्थिक समृद्धि लाने और आर्थिक परेशानियों को दूर करने में सहायक मानी जाती है। यहां लाफिंग
बुद्धा की धन की पोटली वाली प्रतिमा रखने के कुछ नियम दिए गए हैं जैसे लाफिंग बुद्धा को घर के दक्षिण-पूर्व कोने में रखना चाहिए।
यह दिशा धन और समृद्धि के देवता कुबेर की दिशा मानी जाती है। मुख्य द्वार के सामने रखी हुई मूर्ति का चेहरा मुख्य द्वार के सामने ही होना चाहिए। जैसे ही द्वार खुले सबसे पहले वही मूर्ति दिखे।
इस बात का ध्यान रखें कि लाफिंग बुद्धा की मूर्ति को रसोई, डायनिंग रूम या बेडरूम में नहीं रखना चाहिए।
साथ ही इसकी पूजा भी नहीं की जानी चाहिए। लाफिंग बुद्धा की प्रतिमा हंसते हुए और हाथ में धन की पोटली लिए हुए होनी चाहिए। लाफिंग बुद्धा की प्रतिमा को नियमित रूप से साफ करते रहें।
लाफिंग बुद्धा रखते समय इन बातों का रखें ध्यान
वास्तु शास्त्र के अनुसार, लाफिंग बुद्धा की मूर्ति को घर में सही जगह पर रखना बहुत महत्वपूर्ण है। इसे रसोई, डायनिंग रूम या बेडरूम में रखना अशुभ माना जाता है।घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ सकता है।
धन-दौलत में कमी आ सकती है। मानसिक शांति भंग हो सकती है। वास्तु शास्त्र में लाफिंग बुद्धा को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।