Sunday, 8 September 2024
Trending
फ़ूड

इस कड़ी धूप में ठंडक का एहसास दिलाने वाले 5 बेहतरीन मिल्कशेक

1.बनाना मिल्कशेक

सामग्री:-

2 केला, आधा कप दूध, 1 चम्मच शहद, 4 बादाम, 4 काजू, आधा चम्मच पम्पकिन

विधि:-

बनाना शेक को हेल्दी बनाने के लिए केले के छिलके को निकालकर उसे टुकड़ों में काटें। अब आप केले को ग्राइंडर जार में डालें। इस जार में आप आधा कप दूध भी मिलाएँ।इसमें आप बादाम, काजू और किशमिश, पंपकिन सीड्स जैसे नट्स भी मिलाएं। अब इन सभी सामग्रियों को आपस में मिक्स करके एकदम स्मूथ पेस्ट बना लें। अब इस शेक को एक गिलास में निकालें।अब गिलास में ३ से ४ टुकड़े बर्फ़ के मिलाएँ।आप चाहें तो बनाना बनाना मिल्क शेक में गार्निशिंग के लिए ऊपर से नट्स भी डाल सकते हैं। रोजाना नट्स  वाले बनाना शेक का सेवन करने से आपके वजन तेज़ी से बढ़ेगा।

आप चाहें तो दूसरे तरीक़े से भी बनाना मिल्क शेक बना सकते हैं। अगर आप अपना वजन तेज़ी से बढ़ाना चाहते हैं, तो बनाना शेक में पीनट बटर मिलाकर इसका सेवन करें इससे आपको जल्दी फ़ायदा होगा।सबसे पहले ग्राइंडर जार में डालकर आप दूध और केले का शेक बना लें। इसके बाद एक गिलास में इन्हें निकालें और इसमें पीनट बटर मिलाएँ ।पीनट बटर में मौजूद प्रोटीन, हेल्दी फैट और कैलोरी आपका वजन तेज़ी से बढ़ाते हैं

2.एप्पल मिल्कशेक

सामग्री:-

1 सेब, 6 से 7 खजूर, कुछ आईसक्यूब्स, 3 चौथाई कप दूध, अखरोट के टुकड़े

विधि:-

एप्पल मिल्कशेक बनाने के लिए सबसे पहले एक सेब लेकर उसे छील लें और उसे छोटे पीस करें। वहीं अब छह से सात खजूर लेकर उसे भी काटें और उसके बीज निकाल लें। अब एक मिक्सर ग्राइंडर लेकर उसमें सेब के टुकड़े, खजूर, आईसक्यूब्स, तीन चौथाई कप दूध डालकर अच्छी तरह ग्राइंड करें।

आपका हेल्दी और टेस्टी मिल्कशेक बनकर तैयार है। आप इसे गिलास में निकालें और इसे गार्निश व क्रंचीनेस बढ़ाने के लिए आप अखरोट व अन्य मेवे का इस्तेमाल करें। बस मिल्कशेक तैयार करके फ्रेश ही सर्व करें।

3.ओरियो चॉकलेट मिल्कशेक

सामग्री:-

2 ग्लास दूध अच्छा गाढ़ा होना चाहिए, 1/2 चम्मच कोको पाउडर, 1/2 चम्मच बेकिंग चॉकलेट, 4 से 5 ओरियो बिस्कुट, 2 चम्मच शक्कर, 1 एक बूँदचॉकलेट, 2 चम्मच थोड़े से चोको चिप्स डेकोरेशन के लिए, 2 चम्मच डेरी मिल्क किया चॉकलेट बार ऊपर से कद्दूकस करके डालने के लिए

विधि:-

सबसे पहले ओरियो बिस्कुट को छोटे टुकड़ों में तोड़ लें। अब ग्राइंडर जार में चॉकलेट चिप्स को छोड़कर बाकी सभी सामग्री डालकर अच्छे से पीस लें। शेक को गिलास में डालें। आपका ओरियो चॉकलेट शेक तैयार है। ऊपर से चॉकलेट चिप्स डालकर परोसें।

4.मैंगो मिल्कशेक

सामग्री:-

2 बड़े आम, 4 स्कूप वेनिला आइसक्रीम, 4 पीस काजू, 1 कप दूध, 2 बड़े चम्मच चीनी, 4 टुकड़े बादाम

विधि:-

आम को धोकर साफ कर लें और फिर सबसे पहले आम को छील लें और गूदे को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें बचे हुए गूदे को खुरच कर निकाल लें और एक कटोरे में इकट्ठा कर लें।
अब एक ब्लेंडर में आम का गूदा यानी मैंगो पल्प, ठंडा दूध, चीनी और 2 स्कूप वेनिला आइसक्रीम डालें।
इसे ब्लेंड करें और एक चिकना पेस्ट तैयार कर लें।
अब मिल्कशेक को दो अलग-अलग गिलासों में डालें और 3/4 गिलास भर दें।अब हर गिलास में वेनिला आइसक्रीम का एक स्कूप डालें।
अब कटे हुए काजू और बादाम से सजाकर आप इसे ठंडा-ठंडा सर्व करें।

5.स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक

सामग्री:-

200 gms स्ट्रॉबेरी, 2 टेबल स्पून चीनी, 400 ml (मिली.) दूध, 5-6 टेबल स्पून स्ट्रॉबेरी आइसक्रीम

विधि:-

स्ट्राबेरी और चीनी को मिक्सी में डालिये, थोड़ा सा दूध डालिये और कुछ सेकेंड्स के लिए मोटे तौर पर प्यूरी बना लीजिये।
अब बचा हुआ दूध डालें और 15-20 सेकेंड के लिए फिर से मिक्स करना शुरू करें।
आइसक्रीम डालें और सभी को एक साथ मिलाकर गाढ़ा शेक बना लें. ठंडा परोसें।

Become a Trendsetter With DailyLiveKhabar

Newsletter

Streamline your news consumption with Dailylivekhabar's Daily Digest, your go-to source for the latest updates.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *