Sunday, 8 September 2024
Trending
फ़ूड

अगर आप भी गुजराती वानगी खाने के शौकीन हैं तो आज ही घर पर बनाइये गुजरात की ये 5 पॉप्युलर डिशे

भारत को विविधताओं का देश यूं ही नहीं कहा जाता। यहां की हर क्षेत्रीय संस्कृति में बोली, भाषा, वेशभूषा और भोजन में अनूठी भिन्नताएं देखने को मिलती हैं। गुजरात भी इससे अछूता नहीं है। जब भी गुजराती भोजन का जिक्र होता है, तो सबसे पहले ढोकला का नाम सामने आता है। लेकिन, गुजरात में ढोकला और गरबे के अलावा भी कई स्वादिष्ट और लोकप्रिय व्यंजन हैं। अगर आपने अब तक इन विशेष व्यंजनों का आनंद नहीं लिया है, तो आपको इन्हें अवश्य चखना चाहिए। इनका स्वाद आपको मंत्रमुग्ध कर देगा।

1.उंधियू

उंधियू एक विशेष प्रकार की मिश्रित सब्जी होती है जिसमें विभिन्न प्रकार की सब्जियों को एक साथ पकाया जाता है। असली उंधियू का असली आनंद लेना हो तो इसे मिट्टी के बर्तन में पकाकर खाएं। सब्जियों को मिट्टी के बर्तन में उलटा डालकर पकाया जाता है, जिससे इसका नाम ‘उंधियू’ पड़ा है। अपने अनोखे स्वाद के कारण यह गुजराती व्यंजन एक बार चखने पर हर किसी का मन मोह लेता है और सभी इसके प्रशंसक बन जाते हैं।

2.खांडवी

खांडवी, जो बेसन और दही से बनाई जाती है, गुजरात की एक प्रसिद्ध डिश है। इसे अक्सर स्वस्थ नाश्ते के रूप में खाया जाता है। बेसन से बने इस नरम नाश्ते पर नारियल, राई, करी पत्ता और हरी मिर्च का तड़का लगाया जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। यदि आप सुबह के नाश्ते में बिना तला-भुना कुछ हल्का और पौष्टिक खाना चाहते हैं, तो खांडवी सबसे बेहतरीन विकल्प है।

3.थेपला

थेपला को पराठे की एक किस्म भी कहा जा सकता है। इसे बनाने के लिए बेसन और आटे को मिलाकर, उसमें सौंफ, अजवाइन, तिल और कसूरी मेथी मिलाई जाती है। थेपला को सुबह के नाश्ते से लेकर शाम की चाय के साथ किसी भी समय खाया जा सकता है। इसका स्वाद और पौष्टिकता दोनों ही इसे एक लोकप्रिय विकल्प बनाते हैं।

4.खमण

खमण भी ढोकले के समान ही होता है, लेकिन इसमें बेसन के साथ अधिक मात्रा में सोडा मिलाया जाता है, जिससे इसका रंग हल्का पीला हो जाता है। खमण का बनावट ढोकला से अधिक हल्की और फूली हुई होती है। इसे करी पत्ता, हरी मिर्च और सरसों के तड़के के साथ परोसा जाता है, जो इसके स्वाद को और भी बढ़ा देता है।

5.खाखरा

खाखरा का स्वाद पापड़ जैसा होता है और इसका दिखने में भी पापड़ जैसा ही लगता है। हालांकि, यह रोटी और पापड़ का मिश्रण होता है और बाजार में विभिन्न स्वादों में उपलब्ध है। इसे एक बार अवश्य चखना चाहिए। शाम की चाय के साथ हल्की भूख मिटाने के लिए यह एक उत्कृष्ट नाश्ता है।

Become a Trendsetter With DailyLiveKhabar

Newsletter

Streamline your news consumption with Dailylivekhabar's Daily Digest, your go-to source for the latest updates.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *