Homeगुजरातसाल 2024 में इन दिग्गज हस्तियों ने कहा दुनिया को अलविदा, आये...

साल 2024 में इन दिग्गज हस्तियों ने कहा दुनिया को अलविदा, आये देकते हे तस्वीरों में कौन-कौन शामिल हे

साल 2024 के अंत में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का निधन हो गया। इसी महीने मशहूर तबलावादक जाकिर हुसैन ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। इस साल में फिल्म, राजनीति, बिजनेस से लेकर मनोरंजन जगत की कई मशहूर हस्तियों का निधन हुआ।

2024 में इन हस्तियों ने कहा अलविदा

साल 2024 जाते-जाते देश के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन के रूप में गम दे गया। इस साल कई मशहूर हस्तियों ने इस दुनिया को अलविदा कहा। इसमें मशहूर उद्योगपति रतन टाटा, शशि रुइया से लेकर राजनीति से कुंवर नटवर सिंह से लेकर सुशील कुमार मोदी तक शामिल हैं।

मनमोहन सिंह

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने 27 दिसंबर को दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली। सिंह उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे।

जाकिर हुसैन

तबला के उस्ताद और संगीत की दुनिया के दिग्गज कलाकार जाकिर हुसैन का 15 दिसंबर को अमेरिका में निधन हो गया।

शशिकांत रुइया

मशहूर उद्योगपति शशिकांत रुइया ने 26 नवंबर को दुनिया को अलविदा कह दिया। रुइय मशहूर एस्सार समूह के सह-संस्थापक थे।

रोहित बल

मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल का 1 नवंबर को निधन हो गया। रोहित बल फैशन इंडस्ट्रीज का चर्चित नाम थे। वह पिछले एक साल से दिल से जुड़ी बीमारी से पीड़ित थे।

रतन टाटा

देश के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का इस साल 9 अक्टूबर को निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली।

कुंवर नटवर सिंह

कांग्रेस नेता और पूर्व विदेश मंत्री कुंवर नटवर सिंह का 10 अगस्त को निधन हो गया। 95 वर्षीय नटवर सिंह गुरुग्राम के अस्पताल में अंतिम सांस ली।

रामोजी राव

मीडिया इंडस्ट्रीज का मशहूर नाम रहे रामोजीराव का 8 जून को निधन हो गया। रामोजी राव बिजनेसमैन, मीडिया मालिक और फिल्म निर्माता थे। वह रामोजी समूह के प्रमुख थे, जिन्होंने दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म निर्माण सुविधा रामोजी फिल्म सिटी बनाई।

सुशील कुमार मोदी

सुशील कुमार मोदी बीजेपी के नेता थे। वह बिहार के उपमुख्यमंत्री रहे। सुशील मोदी कैंसर थे पीड़ित थे। उन्होंने एम्स दिल्ली में 13 मई को अंतिम सांस ली।

पंकज उधास

मशहूर गजल गायक पंकज उधास का इस साल 26 फरवरी को निधन हो गया। 72 साल के पंकज पैंक्रियाज कैंसर से पीड़ित थे।

उस्ताद राशिद खान

उस्ताद राशिद खान पारंपरिक शास्त्रीय गायक थे। 55 वर्षीय गायक लंबे समय से प्रोस्टेट कैंसर से जूझ रहे थे। इस साल 9 जनवरी को कोलकाता के अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

dailylivekhabar
dailylivekhabarhttps://dailylivekhabar.com
At Daily Live Khabar, we bring you real-time updates and the latest news from around the world. Our team is dedicated to delivering accurate and timely reports on a wide range of topics, including current affairs, entertainment, sports, and more. Stay informed with the most trusted news source, bringing truth to light every day.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular