Google search engine
Homeभारतरतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन बने

रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन बने

रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल बने Tata Trust के चेयरमैन

रतन टाटा के निधन के बाद उनके सौतेले भाई नोएल टाटा Noel Tata को टाटा ट्रस्‍ट का नया चेयरमैन नियुक्‍त किया गया है. नोएल टाटा 67 साल के हैं और ब ये टाटा ट्रस्‍ट के तहत दो प्रमुख धर्मार्थ संस्‍थाओं सर रतनजी टाटा ट्रस्‍ट और सर दोराबजी टाटा ट्रस्‍ट के भी हेड होंगे.

मुंबई में ट्रस्ट की मीटिंग में नोएल के नाम पर सहमति बनी। टाटा ट्रस्ट ने आधिकारिक बयान में कहा, ‘उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।’

नोएल टाटा पिछले 40 सालों से टाटा कंपनी के साथ जुड़े हुए हैं. अभी नोएल टाटा इंटरनेशनल, वोल्टास और टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन के चेयरमैन हैं और टाटा स्टील और टाइटन कंपनी लिमिटेड के वाईस चेयरमैन भी हैं. इसके अलावा नोएल सर रतन टाटा ट्रस्ट और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के भी मेंबर हैं.

नोएल ने यूनिवर्सिटी ऑफ ससेक्स से पढ़ाई की है। नोएल ने टाटा इंटरनेशनल से अपने करियर की शुरुआत की। 1999 में वे ग्रुप की रिटेल शाखा ट्रेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर बनाए गए। इसे उनकी मां सिमोन ने शुरू किया था।

2010-11 में उन्हें टाटा इंटरनेशनल का चेयरमैन बनाया गया। इसके बाद उनके ग्रुप के चेयरमैन बनाए जाने पर चर्चा शुरू हो गई। इस बीच सायरस मिस्त्री ने खुद टाटा ग्रुप का चेयरमैन बनाए जाने की बात कही। इसके बाद सायरस मिस्त्री को टाटा संस के चेयरमैन पद से हटा दिया गया और रतन टाटा ने ग्रुप की कमान संभाली। 2018 में उन्हें टाइटन का वाइस चेयरमैन बनाया गया और 2017 में उन्हें ट्रस्ट के बोर्ड में शामिल किया गया।

संभालेंगे करोड़ों का कारोबार

रतन टाटा के निधन के बाद मुंबई में आज हुई सर रतन टाटा ट्रस्ट और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट की बैठक में सर्वसम्मति से नोएल को चेयरमैन बनाने का फैसला लिया गया है. ट्रस्ट के फैसले के बाद अब नोएल अपने 3 बच्चों नेवेल, माया और लिआ के साथ दुनियाभर के 100 से ज्यादा देशों में फैले टाटा ग्रुप का अरबों का कारोबार भी संभालेंगे. नोएल के तीनों बच्चे मौजूदा समय में टाटा ग्रुप में अलग-अलग जिम्मेदारियां निभा रहे हैं.

रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा अपने पारिवारिक संबंधों और ग्रुप की कई कंपनियों में भागीदारी के कारण टाटा की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए काफी मजबूत हैं.

क्या करते हैं उनके तीनों बच्चे?

नोएल टाटा के तीनों ही बच्चे मीडिया लाइम लाइट से दूर रहते हैं. उन्होंने रतन टाटा की मेंटरशिप में वो तमाम गुर सीख
लिए हैं, जिससे उनके दुनियाभर में फैले अरबों रुपए के कारोबार को संभाल सकें. नोएल टाटा की सबसे बड़ी बेटी लिआ टाटा होटल इंडस्ट्री का कारोबार संभाल रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ताज होटल रिसॉर्ट्स एंड पैलेसेस में असिसटेंट सेल्स मैनेजर के तौर पर की थी. लिआ टाटा की छोटी बहन माया टाटा ने रतन टाटा के मार्गदर्शन में टाटा अपॉर्चुनिटीज फंड में अपने करियर की शुरुआत की थी.

इसके तहत नोएल को टाटा समूह के दो सबसे महत्वपूर्ण धर्मार्थ संस्‍थाओं सर रतन टाटा ट्रस्ट और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट का प्रमुख नियुक्‍त किया गया है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments